फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dream of city topper to be engineer

शहर के टॉपर का सपना इंजीनियर बनना

Mon, 13 Jul 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Dream of city topper to be engineer
नमन केमनीए हिल्स इंटरनेशनल स्कूल पौड़ी। 95.8 - फोटो : PAURI
सीबीएसई 12वीं में नमन ने पौड़ी शहर टॉप किया है। उनकी चाहत इंजीनियर बनना है। नमन के अनुसार वह पढ़ाई के साथ साथ ही इंजीनियरिंग के लिए तैयारी भी कर रहे हैं। 17 दिसंबर, 2002 को जन्मे नमन ने हाईस्कूल में भी 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उनके पिता केशव केमनी निजी क्षेत्र में जॉब करते हैं। माता रामेश्वरी देवी गृहणी हैं। नमन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन

वैज्ञानिक बनना चाहती हैं अनुष्का
पौड़ी। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शहर में दूसरे स्थान पर रहने वालीं अनुष्का थपलियाल का सपना वैज्ञानिक बनना है। वह तकनीकी क्षेत्र में रिसर्च करनाचाहती हैं। उनका कहना है कि इसके लिए वह अपने माता-पिता के साथ ही शिक्षकों से मार्गदर्शन ले रही हैं। 16 फरवरी, 2002 को जन्मी अनुष्का के पिता महेश चंद्र थपलियाल जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, घुड़दौड़ी में तकनीकी सहायक के पद पर सेवारत हैं। माता रीना थपलियाल हाउस वाइफ हैं।
विज्ञापन

शिक्षिका बनना है श्रेया का लक्ष्य
पौड़ी। सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शहर में तीसरा स्थान पाने वाली छात्रा श्रेया मुंडेपी का लक्ष्य शिक्षिका बनकर समाजसेवा करना है। 21 नवंबर, 2002 में जन्मीं श्रेया ने कहा कि शिक्षिका बनने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता से मिली। उनके पिता नरेश मोहन मुंडेपी शिक्षक हैं। वहीं, माता किरन मुंडेपी गृहणी हैं। श्रेया की एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। श्रेया बताती हैं कि उन्होंने ट्यूशन पढ़े बगैर यह कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयर फोर्स में जाना है मयंक का लक्ष्य
पौड़ी। सीबीएसई की परीक्षा में शहर में द्वितीय स्थान पाने वाले मयंक नेगी का लक्ष्य एयर फोर्स में जाना है। वह लंबे समय से इसके लिए मेहनत कर रहे हैं। मयंक ने कहा कि उन्होंने सेल्फ स्टडी से यह सफलता प्राप्त की है। मयंक के पिता संजीव नेगी पौड़ी में पुस्तकालय में चतुर्थ श्रेणी पद पर सेवारत है। मां सुधा नेगी गृहणी हैं। मयंक का एक छोटा भाई भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed