फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Doctor of Medical College will be the daughter of Salaried Worker

मेडिकल कालेज के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी की बेटी बनेगी डाक्टर

Tue, 09 Jul 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Doctor of Medical College will be the daughter of Salaried Worker
मेडिकल कालेज में तैनात दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी की बेटी मानसी ने सीमित संसाधनों व बिना कोचिंग के नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। मानसी को राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस प्रवेश मिला है।
विज्ञापन

भक्तियाना निवासी भजन लाल बत्रा की सबसे छोटी बेटी मानसी बत्रा ने राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर में एमबीबीएस में प्रवेश लिया है। पूर्व में केंद्रीय विद्यालय की छात्रा रही मानसी ने हाईस्कूल में 10 सीजीपीए व इंटर मीडिएट में 92.6 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। मानसी के पिता भजन लाल बत्रा पिछले 10 वर्षों से मेडिकल कालेज में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के तौर पर तैनात हैं। मेडिकल कालेज में कई महीनों तक वेतन नहीं मिल पाता है इसलिए भजन लाल परिवार चलाने के लिए सुबह समाचार पत्र बेचने का काम भी करते हैं। भजनलाल कहते हैं कि आर्थिक कमजोरी को न तो मैने और न ही मेरे बच्चों ने पढ़ाई में रोड़ा बनने दिया है। भजन लाल का कहना है कि जिस अस्पताल में उसने दैनिक वेतनभोगी की नौकरी की वहीं अब उसकी बेटी डाक्टरी की पढ़ाई करेगी। जो उसकी लिए गर्व की बात है। भजन लाल का एक बेटा एमएसी व एक बेटी बीएससी भी कर रही है। मानसी का कहना है कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कोचिंग नहीं बल्कि दृढ इच्छा शक्ति मायने रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed