{"_id":"66e87764f467e8091a017336","slug":"do-not-forward-any-information-on-social-media-without-thinking-co-pauri-news-c-5-1-gkp1010-503010-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया में बिना सोचे किसी तरह की जानकारी फारवर्ड न करें : सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया में बिना सोचे किसी तरह की जानकारी फारवर्ड न करें : सीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थलीसैंण। सीओ सदर अनुज कुमार ने पैठाणी में राठ महाविद्यालय के प्रोफेसरों व आमजन, महिला मंगल दल व टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में बिना सोचे समझे किसी भी तरह की जानकारी फारवर्ड न करें।
पैठाणी थाने में आयोजित बैठक में सीओ अनुज कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण को लेकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा भी दिया। इस दौरान लोगों ने उन्हें कुछ सुझाव भी दिए। उन्होंने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, नशा मुक्ति, गौवंश से संबंधित अभियान, यातायात से संबंधित सुझाव व समाधान, साइबर क्राइम, महिला संबंधी अपराधों के जानकारी देकर जागरूक किया। कहा कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें। अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर किसी तरह की जानकारी बिना सोचे-समझे फारवर्ड न करें। उन्होंने व्यापारियों से अपनी-अपनी दुकान व कांप्लेक्स में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाने को कहा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष पैठाणी सुनील रावत, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. देवकृष्ण थपलियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष एमएस नेगी और जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन