{"_id":"672f97f4946e5962ba0affee","slug":"dm-sent-notice-and-sought-reply-from-cmo-pauri-news-c-5-1-gkp1010-543625-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: डीएम ने नोटिस भेजकर सीएमओ से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: डीएम ने नोटिस भेजकर सीएमओ से मांगा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पांच नवंबर को डीएम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण के रात्रि निरीक्षण में मिली अव्यवस्था पर सीएमओ को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। डीएम ने तीन दिनों के भीतर सीएमओ से जवाब मांगा है। जिलाधिकारी ने कहा है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सीएमओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।डीएम पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान के औचक निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अदालीखाल की अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई थी। अस्पताल में कई कार्मिक बिना अवकाश स्वीकृति के नदारद मिले थे। वार्ड की स्थिति भी बदहाल थी। अस्पताल के कमरे, शौचालय गंदगी से पटे थे।
मरचूला में बीते 4 नवंबर को भीषण बस हादसा हो गया था। डीएम पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान मौके पर गए थे। जहां से लौटते समय 5 नवंबर को उन्होंने विकास खंड नैनीडांडा के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अदालीखाल का औचक निरीक्षण किया था।
इस दौरान डीएम को अस्पताल में अनेक खामियां मिली थीं। उन्होंने कहा कि अस्पताल की बदहाल स्थिति को देखकर स्पष्ट था कि सीएमओ अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए समय-समय पर निरीक्षण नहीं करते हैं, जो चिंताजनक है। डाॅ. चौहान ने बताया कि सीएमओ का स्पष्टीकरण तलब कर तीन दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
हाई रिस्क प्रसव की स्थिति में सुधार के नहीं किए प्रयास
पीएचसी अदालीखाल में हाई रिस्क प्रसव की स्थिति में सुधार को कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। डीएम के निरीक्षण में सामने आया कि अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रसव रामनगर या अन्य स्थान पर होना पाया गया। डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने बताया कि अस्पताल की पंजिका में एक 34 वर्षीय गर्भवती महिला हाई रिस्क प्रसव की पंजीकृत थी। लेकिन उसकी स्थिति में सुधार के लिए अस्पताल द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया है। जो सेवा के प्रति घोर लापरवाही है।