फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Divyang teenager raped by entering home

घर में घुसकर दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म

Fri, 25 Dec 2020 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Divyang teenager raped by entering home
तहसील पौड़ी के एक राजस्व क्षेत्र में मानसिक रूप से दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। युवक पर 15 हजार की नकदी चुराने का आरोप भी है। राजस्व पुलिस ने कहा कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील पौड़ी के एक राजस्व क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम घर में पीछे के दरवाजे से घुसकर एक युवक सूरज कुमार निवासी चिंडालू गांव ने मानसिक रूप से दिव्यांग किशोरी (13) के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी के माता-पिता दुकान में थे। दुष्कर्म के बाद आरोपी घर से नकदी भी चुरा ले गया। माता-पिता के घर पहुंचने के बाद किशोरी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को किशोरी के पिता ने राजस्व पुलिस को नामजद तहरीर दी। राजस्व उपनिरीक्षक मो. नासिर ने बताया कि आरोपी सूरज कुमार के खिलाफ पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की पृष्ठभूमि आपराधिक है। वह नाबालिग रहते हुए मोबाइल चोरी में सजा काट चुका है। कुछ समय पहले सतपुली में शराब तस्करी के आरोप में भी गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन

हरिद्वार में हुई घटना के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
नई टिहरी। हरिद्वार में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या पर गुस्साए कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप होने से देवभूमि में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। दुष्कर्म, हत्या, बलवा और भ्रष्टाचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कांग्रेसियों ने लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ हनुमान चौक पर सरकार का पुतला फूंककर अपराधियों को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका। कहा कि त्रिवेंद्र सरकार के राज में अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुतला फूंकने वालों में दर्शनी रावत, आशा रावत, देवेंद्र नौडियाल, मान सिंह रौतेला, नवीन सेमवाल, मुर्तजा बेग, कौशल्या पांडेय, सतीश चमोली, धनीराम, बिजलदास, सरातज और आदित्य शंकर शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed