फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Divya Rawat was a badminton player

मां-पापा की लाडली दिव्या थी बेडमिंटन कीबैडमिंटन की खिलाड़ी थी दिव्या रावत

Fri, 11 Jun 2021 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Divya Rawat was a badminton player
विकास खंड कोट के रखूण गांव के पास स्थित गेंठीछेड़ा झरने की झील में डूबने से असमय जान गंवाने वाली दिव्या रावत बैडमिंटन की शानदार खिलाड़ी थी। पिता की मिजोरम और मणिपुर में तैनाती के दौरान वहां रहते हुए दिव्या नॉर्थ जोन स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। बच्चाें की मौत के बाद से ही मां बेसुध है। पिता मणिपुर से रवाना हो गए हैं। पिता के पहुंचने के बाद अंत्येष्टि होगी।
विज्ञापन

विकास खंड पौड़ी के सिरोली गांव निवासी प्रमोद रावत की बेटी दिव्या रावत व बेटे अमन रावत की बृहस्पतिवार को कोट ब्लॉक के रखूण गांव के समीप स्थित गेंठीछेड़ा झरने की झील में डूबने से मौत हो गई थी। दिव्या के ताऊ और पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने बताया कि प्रमोद रावत असम राइफल में सेवारत हैं। उनकी तैनाती वर्तमान में मणिपुर के सिलिंग में है। वे मणिपुर से रवाना हो चुके हैं और शुक्रवार रात को पौड़ी पहुंचेंगे। पालिकाध्यक्ष बेनाम ने बताया कि दिव्या व अमन अपने माता-पिता के साथ इससे पहले मिजोरम के आइजोल में रहते थे। माता-पिता की लाडली दिव्या नॉर्थ ईष्ट जोन के लिए बैडमिंटन खेल चुकी हैं। बच्चों के ताऊ ने बताया कि दो साल पूर्व प्रमोद रावत ने देहरादून के तुनवाला में घर बनाया, वहां मां निर्मला के साथ दिव्या और अमन रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed