{"_id":"69fcc7f12eda0d225b00f34a","slug":"district-level-kaushalam-exhibition-and-competition-students-showcase-entrepreneurial-talent-shrinagar-news-c-5-1-drn1086-965399-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जनपद स्तरीय कौशलम प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता छात्रों ने दिखाई उद्यमी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जनपद स्तरीय कौशलम प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता छात्रों ने दिखाई उद्यमी प्रतिभा
Thu, 07 May 2026 10:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 07 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी श्रीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चड़ीगांव पौड़ी में ‘कौशलम कार्यक्रम’ के अंतर्गत जनपद स्तरीय कौशलम एक्सपो-2026 का भव्य आयोजन किया गया। मौके पर जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए विद्यार्थियों ने अपनी उद्यमशीलता, रचनात्मकता और नवाचारी सोच का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले के माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 120 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कौशलम कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने 40 से अधिक स्टॉल्स के माध्यम से अपने बिजनेस मॉडल, प्रोटोटाइप एवं स्वरोजगार आधारित उत्पादों को प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में स्थानीय संसाधनों पर आधारित कई आकर्षक स्टार्टअप आइडियाज देखने को मिले। छात्रों ने बुरांश जूस से बने उत्पाद, कंडाली (बिच्छू घास) से निर्मित हस्तशिल्प, पिरूल से बनी टोकरी व पेन होल्डर, स्थानीय जड़ी-बूटियों से बने सौंदर्य उत्पाद, हस्तनिर्मित कला सामग्री, स्वादिष्ट स्थानीय नमकीन, सिंदूर, पौष्टिक मंडुआ के लड्डू, रोट माल्टा पेय, आंवला अचार एवं श्रीफल जैसे उत्पाद प्रदर्शित किए। इसके अलावा पुराने प्लास्टिक और कपड़ों से उपयोगी घरेलू वस्तुएं बनाकर विद्यार्थियों ने वेस्ट मैनेजमेंट के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। इस अवसर पर विजन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्सपर्ट दर्शन उनियाल, उद्यमी उपासना, तनुज पुंडीर, शशांक जोशी, सुनीता राणा, शिवकुमार भारद्वाज एवं अनुजा मैठाणी ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को नवाचार एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। संचालन विनय प्रसाद ने किया।
-- -- -- -- -
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज थलनदी यमकेश्वर ने किया प्रथम स्थान प्राप्त
जनपद स्तरीय कौशलम प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज थलनदी, यमकेश्वर ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लालपानी दुगड्डा एवं राजकीय इंटर कॉलेज दोनंदल को मिला, जबकि तृतीय स्थान राजकीय इंटर कॉलेज कमलखेत, जहरीखाल ब्लॉक तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज चोपड़ा, खिर्सू ब्लॉक को प्राप्त हुआ। विजेता विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ये सभी पांच विद्यालय अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।