{"_id":"670ff673f0fa1c9f2809c80b","slug":"displeased-with-the-working-style-of-the-district-panchayat-administration-members-staged-a-protest-pauri-news-c-5-1-gkp1010-526563-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जिला पंचायत प्रशासन की कार्यशैली से खफा सदस्यों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जिला पंचायत प्रशासन की कार्यशैली से खफा सदस्यों ने दिया धरना
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर तदर्थ कनिष्ठ अभियंता एवं निर्माण पटल कर्मचारी को बर्खास्त करने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने मुख्यालय पौड़ी पहुंच, जिपं कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर तत्काल त्रैमासिक आम बैठक आयोजित करने की मांग की।बुधवार को जिला पंचायत प्रशासन पौड़ी की कार्यशैली से नाराज सदस्यों ने कार्यालय के बाहर धरना देकर दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि जिला पंचायत पौड़ी प्रदेश की इकलौती पंचायत है, जिसमें बीते दो सालों में त्रैमासिक बैठक नहीं हुई। इससे क्षेत्र के कई विकास कार्य सदन के पटल पर नहीं रखे गए। कहा कि कई बार अवगत कराने के बाद भी आम बैठक नहीं हो पा रही है। आरोप लगाया कि जिला पंचायत पौडी के तदर्थ कनिष्ठ अभियंता व निर्माण पटल कर्मचारी पर वित्तीय अनियमितता के मामले सामने आए हैं।
ऐसे में उन्होंने दोनों ही कर्मचारियों को बर्खास्त करने, नियमित अभियंता को कार्याधिकारी नियुक्त करने व कार्यालय में विभिन्न पटलों पर वरिष्ठता के आधार पर योग्य व उपयुक्त कार्मिकों को जिम्मेदारी सौंपने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगों पर गंभीरता से जल्द ही निर्णय नहीं लिया गया तो सदस्य आमरण अनशन शुरू करेंगे। प्रदर्शन करने वालो में जिला पंचायत सदस्य सीमा सजवाण, गौरव रावत, कुलभूषण सिंह, कुलदीप सिंह, अजीत सिंह, मुकेश बिष्ट व बीरेंद्र सिंह शामिल रहे।