फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Discussion on Agneepath scheme, unemployment and migration

अग्निपथ योजना, बेरोजगारी और पलायन पर हुई चर्चा

Sun, 10 Jul 2022 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Discussion on Agneepath scheme, unemployment and migration
बेरोजगारी विरोधी समिति की ओर से यहां नागरिक सभा का आयोजन किया गया। सभा में सेना की अग्निपथ योजना सहित उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी और पलायन के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

रविवार को पौड़ी बस अड्डे के समीप पीपलचौरी में बेरोजगारी विरोधी समिति के आह्वान पर नागरिक सभा हुई। इस अवसर पर नगर पालिका सभासद संजय कुमार ने अग्निपथ और बेरोजगारी के विरोध में युवाओं और जनता से एकजुट होने का आह्वान किया। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष पीबी डोभाल ने पूंजीवादी व्यवस्था से जकड़ी राजनीति और इससे जनता पर पड़ रहे प्रभावों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि बड़े लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीब लोगों के हक पर डाका डाला जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्नि योजना लाकर बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया है। रोजगार के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। छात्रा रेशमा पंवार ने सभा में प्रस्ताव रखा कि सरकार को अग्निपथ योजना वापस लेनी चाहिए क्योंकि वर्तमान में बेरोजगारी की वजह से पहाड़ मेें पलायन की समस्या है। यह योजना पलायन बढ़ाने का काम करेगी। सभा में मौजूद लोगों ने इसका समर्थन करते हुए प्रस्ताव को राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश और प्रधानमंत्री को भेजने का सुझाव दिया। इस अवसर पर प्रगतिशील जनमंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी, गंगा असनोड़ा, मुकेश सेमवाल, कृष्णानंद मैठाणी, मोनिका चौहान, सुमित नेगी और अंजलि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed