{"_id":"6a0862acafb4c15d0a03d90e","slug":"dirty-stp-water-is-flowing-into-the-bhagirathi-river-spreading-foul-smell-along-the-sangam-route-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122732-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: भागीरथी में गिर रहा एसटीपी का गंदा पानी, संगम मार्ग पर फैल रही बदबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: भागीरथी में गिर रहा एसटीपी का गंदा पानी, संगम मार्ग पर फैल रही बदबू
Sat, 16 May 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 16 May 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
- स्थानीय लोगों ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को नगर से बाहर शिफ्ट करने की उठाई मांग
भागीरथी में गिर रहा एसटीपी का गंदा पानी, संगम मार्ग पर फैल रही बदबू
देवप्रयाग। देवप्रयाग में गंगा की स्वच्छता को लेकर किए जा रहे दावे सवालों के घेरे में हैं। अलकनंदा और भागीरथी के पवित्र संगम से कुछ दूरी पर बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सीधे भागीरथी नदी में गिर रहा है, जिससे पूरे संगम मार्ग पर बदबू फैल गई है। इससे स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने पिछले साल नवंबर में तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को एसटीपी की व्यवस्था तुरंत दुरुस्त करने और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। विभाग ने कैमरे तो लगा दिए, लेकिन ओवरफ्लो और बदबू की समस्या जस की तस बनी हुई है।
लगातार गंदा पानी नदी में मिलने से गंगा की निर्मलता प्रभावित हो रही है और श्रद्धालुओं की भावनाएं भी आहत हो रही हैं। अब स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को नगर क्षेत्र से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए, ताकि गंदा पानी पवित्र गंगा में जाने से रोका जा सके।
विज्ञापन
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल भंडारी ने बताया कि इस संबंध में परियोजना अधिकारी को पत्र भेजकर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।