{"_id":"619506aa019617423a32df22","slug":"dharmendra-pradhan-will-be-the-chief-guest-at-the-convocation-shrinagar-news-drn3963070123","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमेंद्र प्रधान होंगे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमेंद्र प्रधान होंगे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिसंबर को आयोजित होने वाले एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, रक्षा प्रमुख जनरल विपिन रावत बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। समारोह का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी होगा। विवि की ओर से इसके लिंक जारी किए गए हैं।
एक दिसंबर को गढ़वाल विवि के स्वामी मन्मंथन प्रेक्षागृह में नौवां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। समारोह ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में संपन्न होगा। विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने बताया कि समारोह में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को डॉक्टर ऑफ लैर्ट्स की उपाधि से नवाजा जाएगा।
समारोह के समन्वयक प्रो. वाईपी रैवानी ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए स्नातकोत्तर एवं पीएचडी उपाधिधारक 22 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। समारोह में पीएचडी छात्रों एवं विभिन्न विषयों के स्वर्णपदक विजेताओं को स्वामी मन्मंथन प्रेक्षागृह में उपाधि दी जाएगी। जबकि स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को यूनिक ऑनलाइन लिंक देकर कार्यक्रम में स्थान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्यूआर कोड कोड के माध्यम से दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।
विज्ञापन
समारोह के मीडिया प्रभारी प्रो. एमएम सेमवाल ने बताया कि वर्तमान में दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण चल रहे हैं। इस संबंध में डाटा प्रोसेसिंग यूनिट में संदीप रावत के मोबाइल फोन नंबर 9412907759 या ईमेल आईडी HNBGUDPU@GMAIL.COM पर संपर्क किया जा सकता है।
-------------------
लाइव प्रसारण के लिए लिंक :
यूट्यूब लिंक-https://youtu.be/txyC5jVNFv4
इंस्टाग्राम लिंक-https://www.instagram.com/hnbgusrinagar/
विश्वविद्यालय वेबसाइट लिंक- https://www.hnbgu.ac.in/
फेसबुक लिंक -https://www.facebook.com/OfficalHNBGU
ट्वीटर लिंक- https://twitter.com/h_garhwal