फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Deposit the fees of BA first semester till 15

15 तक कराएं बीए प्रथम सेमेस्टर की फीस जमा

Wed, 06 Oct 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Deposit the fees of BA first semester till 15
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए वरीयता सूची घोषित हो गई है। सामान्य वर्ग में कट ऑफ मेरिट 70.2 प्रतिशत तय की गई है, जबकि अन्य वर्गों में प्रवेश हेतु योग्य सभी अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। प्रथम वरीयता सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 15 अक्तूबर तक फीस जमा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर मेें वर्तमान मेें विज्ञान, कला व वाणिज्य संकाय में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अभी तक बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की प्रथम वरीयता सूची जारी हो चुकी है। अब बिड़ला परिसर ने बीए प्रथम सेमेस्टर की प्रथम वरीयता सूची भी जारी कर दी है। प्रथम सूची में 850 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

प्रवेश समिति संयोजक प्रो. योगंबर सिंह ने बताया कि सामान्य वर्ग में 70.2 प्रतिशत कट ऑफ मेरिट (न्यूनतम मेरिट) रखी गई है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्लूएस में सभी योग्य अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। यदि संबंधित अभ्यर्थी उक्त तिथि तक प्रवेश नहीं लेते हैं, तो प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। इसके लिए 15 अक्तूबर के बाद सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed