फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dengue larvae found in more than 18 thousand containers Pauri Garhwal

Pauri News: 18 हजार से अधिक कंटेनरों में मिला डेंगू का लार्वा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Mon, 23 Sep 2024 08:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी (श्रीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी (श्रीनगर) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2024 08:30 AM IST
सार

18 हजार से अधिक कंटेनरों व अन्य जगहों पर डेंगू के लार्वा पाए गए हैं। मौसम में बदलाव के चलते कोटद्वार, लक्ष्मणझूला, सतपुली, श्रीनगर में डेंगू के लार्वा तेजी से फैल रहे हैं। इतना ही नहीं श्रीनगर से सटे कोट ब्लॉक के निचले इलाकों में भी लार्वा पनपने की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं।

विज्ञापन
Dengue larvae found in more than 18 thousand containers Pauri Garhwal
डेंगू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जनपद में आने वाले 10 से 15 दिनों में डेंगू मच्छर के लार्वा से नए मच्छर बनने की अधिक आशंका है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग के मुताबिक इन दिनों मौसम डेंगू लार्वा के पनपने के लिए सबसे उपयुक्त माना जा रहा है।

विज्ञापन


विभाग ने अभी तक जनपद के डेंगू प्रभावित 11 लाख से अधिक घरों में रखे कंटेनरों का निरीक्षण किया है। जिनमें 18 हजार से अधिक कंटेनरों व अन्य जगहों पर डेंगू के लार्वा पाए गए हैं। मौसम में बदलाव के चलते कोटद्वार, लक्ष्मणझूला, सतपुली, श्रीनगर में डेंगू के लार्वा तेजी से फैल रहे हैं। इतना ही नहीं श्रीनगर से सटे कोट ब्लॉक के निचले इलाकों में भी लार्वा पनपने की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन


इन दिनों डेंगू टीम प्रभावित क्षेत्राें का दौरा कर कंटेनरों में लार्वा के सैंपल एकत्रित कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की मानें तो बीते अप्रैल से अभी तक कुल 11,45,492 घरों में कंटेनर चेक करने के बाद 18058 कंटेनरों में डेंगू लार्वा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें कोटद्वार में सर्वाधिक 8,52,179 घरों में कंटेनरों के निरीक्षण के बाद 16,193 में लार्वा रिपोर्ट धनात्मक पाई गई। वहीं लक्ष्मणझूला में 67063 के सापेक्ष 464, श्रीनगर में 72560 के सापेक्ष 141, कोट ब्लॉक में 6194 में से 41, सतपुली में 9300 में से 17, पौड़ी में 904 में से 15 लार्वा पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस बार जिले में एक फीसदी भी नहीं डेंगू
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की मानें तो इस साल डेंगू ने जिले में खास प्रभाव नहीं छोड़ा। बीते साल के सापेक्ष अभी तक डेंगू के महज एक फीसदी से भी कम मामले ही सामने आए हैं। अभी तक जिले में डेंगू के 74 केस मिले हैं। जिसमें 14 से 49 आयुवर्ग में सर्वाधिक 53, 50 वर्ष के अधिक में 12, 9 से 13 वर्ष के 5, 5 से 8 वर्ष के तीन, शून्य से चार साल के बीच एक मामला रहा। जबकि बीते साल 971 डेंगू के मामले हुए थे।

छह ब्लॉकों में पैर पसार रहा डेंगू
रिपोर्ट की मानें तो इस साल छह ब्लॉकों में डेंगू के मामले सामने आए हैं। जिसमें दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत कोटद्वार व आसपास में सर्वाधिक 45, यमकेश्वर ब्लॉक का लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 18, खिर्सू ब्लॉक के श्रीनगर क्षेत्र में सात, रिखणीखाल में दो, जबकि पौड़ी व पाबौ में एक-एक मामला सामने आया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: दो दिन सताएगी गर्मी, मानसून की विदाई से पहले एक बाद फिर बदलेगा प्रदेश में मौसम का मिजाज

क्या कहते हैं अफसर
इस बार डेंगू के मामले बेहद कम आए हैं। पिछली बार डेंगू का नया वैरिएंट था, जिससे अधिक मामले सामने आए। हालांकि इस बार भी चार वैरिएंट वाला डेंगू सामने आया। लेकिन एंटीबॉडी विकसित होने के चलते इसका प्रभाव कम रहा। सितंबर माह के अंत तक डेंगू के मामले भी घटने के आसार हैं। - इंद्रपाल सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, पौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed