फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demonstration of contractors against big tenders

बड़ी निविदाओं के विरोध में ठेकेदारों का प्रदर्शन

Thu, 26 Aug 2021 07:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of contractors against big tenders
अलकनंदा वेलफेयर ठेकेदार संगठन ने लोनिवि कीर्तिनगर की ओर से जारी बड़ी निविदाओं का घोर विरोध किया गया है। आक्रोशित ठेकेदारों ने बृहस्पतिवार को भी दूसरे दिन कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन और सांकेतिक तालाबंदी के साथ धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान ठेकेदार संगठन के अध्यक्ष चिरंजीव पुंडीर के नेतृत्व में लोनिवि कार्यालय परिसर पहुंचे ठेकेदारों ने विभाग और शासन के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद गुस्साए ठेकेदारों ने कार्यालय पर ताले जड़ दिए। परिसर में धरने पर बैठे ठेकेदारों ने कहा कि संगठन लंबे समय से बड़ी निविदाओं का विरोध कर रहा है। इसके बाद भी निर्माण कार्यों की बड़ी निविदाएं जारी की जा रही है। विभाग में डी श्रेणी में पंजीकृत करीब 380 से अधिक ठेकेदारों और उनके परिवारों के समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो रहा है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विजयंत सिंह निजवाला, गुड्डा सिंह कठैत, विनोद रावत, वीरेंद्र दत्त नौटियाल, रघुवीर रावत, बलवीर सिंह, शोभत सिंह बिष्ट, राम सिंह मेहरा, दिगंवर डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed