फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand to get rid of drinking water problem

अनुसूचित जाति बस्ती के लोगों ने की पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग

Fri, 02 Oct 2020 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Demand to get rid of drinking water problem
नगर पालिका क्षेत्र उफल्डा अनुसूचित जाति बस्ती के लोगों ने जल संस्थान और पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि बस्ती के लोग आए दिन पेयजल समस्या से जूझ रहे है, लेकिन आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पालिका में शामिल होने के दो वर्ष बाद भी उफल्डा अनुसूचित जाति बस्ती के लोगों को पेयजल समस्या से निजात नहंीं मिल पायी है। स्थानीय निवासी हर्ष लाल ने बताया कि बस्ती के करीब 60 से अधिक परिवार आए दिन पेयजल समस्या से जूझ रहे है। बस्ती के लोग विगत कई वर्षों से दो हैंडपंपों से पानी ढोकर प्यास बुझाने को मजबूर है। इस संबंध में जल संस्थान और पालिका प्रशासन को भी ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय अनिल कुमार, गीता देवी, मुकेशचंद्र, सुनीता, सुमन, पिंकी, विनोद कुमार, मनोज, आकाश, राजेश्वरी, गीता, निनय, रूकमणी, सतीश कुमार, गोपाल, बीना, धीरज मोहन आदि ने जल संस्थान और पालिका प्रशासन से शीघ्र पेयजल समस्या हल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed