फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand for equal pay for equal work

समस्याओं का समाधान नहीं होने से भोजनमाता नाराज

Sun, 04 Aug 2019 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Demand for equal pay for equal work
पौड़ी। सीटू से संबद्ध उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की है। यूनियन ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष रोशनी बिष्ट ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार से न्यूनतम वेतन देने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने, हटाई गई भोजनमाताओं को बहाल करने, मिड-डे मील को निजी हाथों में न देने, शिक्षा के व्यवसायीकरण को बंद करने की मांग की जा रही है, लेकिन लंबे समय से इन समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह भोजनमाताओं के साथ खिलवाड़ है। बिष्ट ने कहा कि भोजनमाताओं को केवल दो हजार मानदेय दिया जा रहा है, जिससे भोजनमाताओं को आर्थिकी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। इस अवसर पर यूनियन की जिलाध्यक्ष ऐश्वर्य जुयाल, शशि देवी, धीरज सिंह, सरोजनी देवी, मीना देवी, गुड्डी देवी, आशा देवी, सीटू के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रावत, महामंत्री देवानंद नौटियाल व टीकाप्रसाद पोखरियाल आदि शामिल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed