फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Decision to make blood directory

ब्लड डायरेक्ट्री बनाए जाने का लिया निर्णय

Thu, 25 Jul 2019 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Decision to make blood directory
गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर में एनएसयूआई (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में संगठन ने आगामी छात्र संघ चुनाव, संगठन, कार्यकर्ता व कार्ययोजना को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया । बृहस्पतिवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में आयोजित बैठक में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा कि संगठन ने ब्लड डायरेक्ट्री बनाए जाने का निर्णय लिया है। डायरेक्ट्री में संगठन से जुडे़ हर छात्र व छात्रा का नाम, पता व ब्लड ग्रुप अंकित होगा। उन्होंने कहा कि इससे समय पर जरूरतमंद को ब्लड डोनर आसानी से मिल जाएगा। उन्होंने संगठन की मजबूती व कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर विशेष रूप से जोर दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी ने कहा कि इस पहल से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ना होगा। जिससे जरूरत पड़ने पर हर किसी को ब्लड दिया जा सके। बैठक में मीडिया प्रभारी उपेंद्र रावत, आस्कर रावत, विमल कुमार, शुभम रावत, वैष्णवी, प्रीति, अखिलेश नैथानी, लकी राणा, रजनीश, आकाश, मनीष राणा, कामिनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed