फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Decision to collect annual transport fee of Rs 50 withdrawn

Pauri News: 50 रुपये वार्षिक परिवहन शुल्क लेने का निर्णय वापस

Thu, 01 Dec 2022 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Decision to collect annual transport fee of Rs 50 withdrawn
छात्र नेताओं के दबाव में एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर ही परिवहन शुल्क लेने का निर्णय वापस ले लिया। अब चौरास परिसर के सभी छात्र-छात्राओं के लिए बस सेवा निशुल्क उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

बता दें कि छात्र संगठन विश्वविद्यालय की बस का संचालन चौरास परिसर के अंदर तक करने की मांग के लिए आंदोलनरत थे। विश्वविद्यालय ने चौरास परिसर तक बस संचालन की अनुमति दे दी थी। साथ ही प्रत्येक छात्र से वार्षिक 50 रुपये परिवहन शुल्क लेने का भी निर्णय लिया गया था। लेकिन कुछ छात्र संगठन इस फैसले के खिलाफ धरने पर बैठ गए थे। बृहस्पतिवार देर शाम विवि ने परिवहन शुल्क संबंधी निर्णय को वापस ले लिया। इसके बाद छात्रों ने धरना खत्म कर दिया। वार्ता में प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट, डीएसडब्लू प्रो. महावीर नेगी, मुख्य नियंता प्रो. भानु प्रसाद नैथानी, सुरक्षा अधिकारी हेमचंद्र जोशी, छात्र नेता कैवल्य जखमोला, अमन बल्लभ पंत, चैतन्य कुकरेती, सूरज नेगी व रतन कुमार जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed