फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Death of a young man who came out for treatment from home

घर से इलाज के लिए निकले युवक की मौत

Mon, 09 May 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man who came out for treatment from home
घर से इलाज के लिए निकले एक युवक का शव देवप्रयाग-सबदरखाल मोटर मार्ग पर कुंडाधार मोड़ पर बरामद हुआ। बाह बाजार (देवप्रयाग) पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भिजवा दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पौने सात बजे पुलिस चौकी सबदरखाल में ट्रक चालक सुभाष नेगी ने देवप्रयाग-सबदरखाल-पौड़ी मोटर मार्ग पर कुंडाधार तिराहे के समीप एक व्यक्ति के बेहोशी की हालात में लेटे होने की सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी सबदरखाल अमित कुमार और बाह बाजार थानाध्यक्ष सुनील पंवार घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर उन्हें सड़क किनारे लेटा एक व्यक्ति दिखा। समीप ही एक बाइक भी खड़ी थी। पुलिस ने व्यक्ति को हिला डुला कर देखा, तो कोई हरकत नहीं हुई। व्यक्ति के नाक व मुंह से झाग निकला हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पंवार ने बताया कि मृतक के पास से मोबाइल फोन, इलाज से संबंधित कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस मिले। कागजातों के आधार पर उसकी पहचान चंद्र मोहन (36) पुत्र मस्तु लाल निवासी एमआईसी रोड वार्ड नंबर 8 पौड़ी के रूप मेें हुई। मोबाइल फोन पर उसके पिता की कॉल आ रही थी। पुलिस ने कॉल रिसीव करते हुए उन्हें मौके पर बुलाया। मृतक के परिजनों ने घटनास्थल पर आकर मृतक की शिनाख्त चंद्रमोहन के रूप में की। उन्होंने बताया कि चंद्रमोहन बीमार रहता था। उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे। वह रविवार को इलाज के लिए घर से देहरादून के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed