{"_id":"5fd25e028ebc3e435813c7ba","slug":"death-attack-on-the-monk-of-hanuman-temple-chiplaghat-pauri-news-drn3642893139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान मंदिर चिपलघाट के साधु पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान मंदिर चिपलघाट के साधु पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड पाबौ के चिपलघाट स्थित हनुमान मंदिर के साधु पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। साधु कुछ माह से मंदिर में रह रहा था। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी का कहना है कि ग्रामीणों से वार्ता की जा रही है।
बुधवार रात विकास खंड पाबौ के चिपलघाट स्थित हनुमान मंदिर में रह रहे एक साधु पर मंदिर परिसर में ही कुछ असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें साधु के सिर व पैर में चोटें आई हैं। हमले को लेकर साधु स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। चिपलघाट के ग्राम प्रधान भोपाल सिंह रावत ने बताया कि हमले में घायल साधु बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे मंदिर के समीप वाले गांव में पहुंच। ग्रामीणों को हमले की जानकारी दी। प्रधान ने बताया कि घायल साधु गत दो माह पूर्व ही गांव में आया था। ग्रामीणों ने साधु पर हमला करने वाले को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। वहीं एसएसपी पी. रेणुका देवी ने बताया कि पुलिस को मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। बावजूद इसके घटना की पूरी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी को मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बता दें वर्ष 2016 में भी मंदिर की एक साध्वी की हत्या की गई थी।