फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Currently Roadways Depot Bhaktiyana Shift

फिलहाल रोडवेज डिपो भक्तियाना शिफ्ट

Thu, 03 Mar 2022 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 09:50 PM IST
विज्ञापन
Currently Roadways Depot Bhaktiyana Shift
श्रीनगर के भक्तियाना में अस्थाई रूप से इस तरह चल रहा रोडवेज बस अड्डा - फोटो : SHRINAGAR
उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) बस डिपो की भूमि में मल्टी स्टोरी वाहन पार्किंग निर्माण कार्य होने की वजह से फिलहाल भक्तियाना में एनआईटी के समीप शिफ्ट हो गया। काम पूरा होने तक डिपो भक्तियाना से ही संचालित होगा।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में स्थित रोडवेज डिपो/स्टेेशन की भूमि पर 4 करोड़ 67 लाख की लागत से मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। प्रथम चरण में प्रथम तल में रोडवेज बस अड्डा व ऑफिस और भूतल में कार पार्किंग की योजना है। शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद यहां काम शुरू कराया गया। पार्किंग निर्माण के लिए डिपो के भवन तोड़ दिए गए हैं। वर्तमान में यहां खोदाई कर जमीन का लेवल पीपलचौरी से बाजार जाने वाली सड़क के लेवल से मिला दिया गया है, जिसके चलते कार्यालय व वर्कशॉप फिलहाल भक्तियाना मेें एनआईटी के समीप शिफ्ट हो गए हैं। यहां अलकनंदा नदी से सटी रोडवेज के अधीन लगभग 59 नाली भूमि है। यहां वर्कशॉप का निर्माण होना था, लेकिन एनजीटी की निर्देशों को देखते हुए आज तक निर्माण नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के एकाउंटेंट अशोक काला ने बताया कि जब तक डिपो का निर्माण होता है, तब तक यहीं से कार्यालय संचालित होगा। सवारियों को बैठाने के लिए बसें शहर में खड़ी हो रही हैं, जिस बस का नंबर आता है, उसे समय पर भेज दिया जाता है। सुबह 6 बजे की बस पुलिस चौकी के आगे खड़ी होती है, जबकि अन्य बसे निर्माणाधीन पार्किंग के समीप खाली स्थान में खड़ी की जा रही है। कार्यदायी संस्था आरडब्लूडी (ग्रामीण निर्माण विभाग) के अधिशासी अभियंता संजय शर्मा के अनुसार, एक साल में काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम तल में बस खड़ी होंगी। इसको बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के समानंतर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed