{"_id":"64f1c8ca416c9196f10bbaab","slug":"cub-shown-to-kotwal-on-the-banks-of-alaknanda-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-1247-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कोतवाल को अलकनंदा किनारे दिखा शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कोतवाल को अलकनंदा किनारे दिखा शावक
विज्ञापन
दिगोली गांव में दहशत, कई मवेशियों को मार चुका है
श्रीनगर। कोतवाल श्रीनगर को अलकनंदा नदी किनारे दिन दहाड़े गुलदार का शावक दिखा। वहीं कोट ब्लाॅक के दिगोली गांव में लगातार गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार गांव में कई मवेशियों को मार चुका है जिससे ग्रामीण दहशत में हैं।
शुक्रवार को कोतवाल श्रीनगर रवि सैनी एक मामले की जांच के लिए श्रीकोट अलकनंदा किनारे गए थे जहां पेयजल लाइन के किनारे उन्हें गुलदार का एक शावक दिखा। कोतवाल ने बताया कि जांच के दौरान पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे गुलदार का शावक दिखने से जांच टीम सतर्क हो गई। उन्होंने आसपास के लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
दूसरी ओर, कोट ब्लाॅक के दिगोली गांव में लगातार गुलदार की दहशत बनी हुई है। वन सरपंच दिगोली मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि गांव में लगातार गुलदार की धमक देखने को मिल रही है। यहां गुलदार कई मवेशियों को निवाला बना चुके हैं। गांव में एक नहीं कई गुलदार नजर आ रहे हैं। उन्होंने वन विभाग को गांव में गुलदार की दहशत होने की शिकायत करते हुए पिंजरा लगाए जाने की मांग की है लेकिन वन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज पौड़ी ललित मोहन नेगी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार टीम ने गश्त बढ़ा दी है।