{"_id":"6a901373a21f4682050eb406","slug":"crowds-swell-at-sweet-shops-for-raksha-bandhancrowds-swell-at-sweet-shops-for-raksha-bandhan-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-125669-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: रक्षाबंधन पर मिठाई की दुकानों पर बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: रक्षाबंधन पर मिठाई की दुकानों पर बढ़ी भीड़
Thu, 27 Aug 2026 04:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 27 Aug 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बाजार में मिठाई की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। इसे देखते हुए कारोबारियों ने भी अतिरिक्त कारीगर लगाने के साथ मिठाइयों का स्टॉक भी बढ़ा दिया है।
इस बार भी सावन की खास मिठाई घेवर ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। दुकानों पर मलाई और सादा घेवर के साथ मूंगदाल बर्फी, बेसन बर्फी, बेसन के लड्डू और आटे के ड्राईफ्रूट लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। शुगर फ्री मिठाइयों और ड्राईफ्रूट गिफ्ट बॉक्स की भी अलग-अलग वैरायटी रखी गई हैं। मिठाइयों की कीमत 500 से 2000 रुपये प्रति किलो तक है। खरीदारी करने पहुंचीं अंशिका व पूनम ने बताया कि रक्षाबंधन पर घेवर जरूर खरीदा जाता है। कारोबारी मदन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मिठाइयां देसी घी में बनाई जा रही हैं। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए आकर्षक गिफ्ट पैक भी तैयार किए गए हैं। विवेक जैन ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन सुबह से ही बिक्री तेज हो जाती है। संवाद