फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Crowds gathered for bath at Sangam

संगम पर स्नान के लिए उमड़ी भीड़

Sat, 05 Feb 2022 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered for bath at Sangam
तीर्थनगरी में प्रशासन की ओर से वसंत पंचमी मेले को कोरोना के मद्देनजर रोकने की कवायद यहां परवान नहीं चढ़ पाई। प्रशासन की ओर से कुछ घंटे पहले ही मेले में भीड़भाड़ व बाहरी दुकानदारों के आने पर नगर पालिका व पुलिस को मेला रोकने के आदेश जारी किए। नगर पालिका द्वारा आनन फानन में नगर में डुगडुगी करवाकर वसंत पंचमी पर कोरोना के मद्देनजर प्रतिबंध लगाने की सूचना दी गई। इस दौरान नगर वासियों को सूचना तो मिली लेकिन बाहरी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं और दुकानदारों तक यह सूचना नहीं पहुंच पाई। जिससे मेले और संगम स्थल पर स्नान के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह चटक धूप खिलने से वसंत पंचमी पर्व पर दूर दराज से श्रद्धालु संगम व रामकुंड में गंगा स्नान के लिए जुटते रहे। वहीं गांवों से बड़ी संख्या में महिलाओं व बच्चोें का आना भी जारी रहा। वर्षभर में आने वाले वसंती पंचमी मेले के लिए पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह रहता है। परंपरानुसार वसंत पंचमी पर लोक वादकों द्वारा घरों में मंगल कामना के साथ जौ की हरियाली भी बांटी गई, जिसे लोगों द्वारा घरों के दरवाजे पर लगाया गया। वहीं कई घरों में मां सरस्वती के पूजन के साथ बालक-बालिकाओं के अध्ययन की शुरूआत की गई। तीर्थ नगरी में पौड़ी, टिहरी जिलों के दूर दराज गांवों से पहुंचे लोगों ने संगम पर गंगा स्नान किया, जिसके बाद भगवान रघुनाथ के दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed