{"_id":"62a4bc053c08fc0cae05e56a","slug":"crowd-of-people-surrendering-ration-card-in-food-grain-warehouse-shrinagar-news-drn414295982","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न गोदाम में लग रही राशन कार्ड सरेंडर करने वालों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न गोदाम में लग रही राशन कार्ड सरेंडर करने वालों की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपात्र को ना, पात्र को हां अभियान शुरू होने पर कीर्तिनगर ब्लाक के सरकारी खाद्यान्न गोदाम मलेथा में राशन कार्ड सरेंडर करने वाले लोगों की भारी भीड़ लग रही है, लेकिन कर्मचारियों की कमी होने से लोगों को कार्ड जमा करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
महीने के दूसरे शनिवार को अवकाश होने पर भी लोग कार्ड जमा करने गोदाम पहुंचे हैं। गोदाम के बाहर व अंदर बैठने की व्यवस्था न होने पर लोगों को तपती धूप में कार्ड जमा करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। करीब 40 किलोमीटर दूर से पहुंचे उपभोक्ताओं ने विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए गोदाम में डाटा ऑपरेटर की नियुक्ति और व्यवस्थाएं जुटाने की मांग की है। वहीं समस्या पर एफजीआई ललित मोहन कठैत ने बताया कि कीर्तिनगर ब्लाक में करीब साढे़ 13 हजार राशन कार्ड हैं, जिनमें अब तक 600 से अधिक लोग अपना राशन कार्ड जमा करवा चुके हैं। गोदाम में कर्मचारियों की कमी के कारण कार्ड जमा करने में समय लग रहा है। माह के दूसरे शनिवार को अवकाश होने पर राशन विक्रेताओं को चालान आदि के कार्य के लिए गोदाम बुलाया गया था, लेकिन जैसे ही लोगों को अवकाश के दिन गोदाम खुला होने की सूचना मिली, लोग कार्ड जमा करने गोदाम पहुंच गए।
-कीर्तिनगर गोदाम में उपनल के माध्यम से एक कर्मचारी की तैनाती की गई थी, लेकिन उसने ज्वाइनिंग से पहले ही नौकरी छोड़ दी। अब फिर से कर्मचारी की नियुक्ति के लिए उपनल को पत्र भेजा गया है। इस माह के अंत या अगले माह तक कर्मचारी की नियुक्ति हो जाएगी। -अरुण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी टिहरी।