फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   police

छात्राएं बोली, वर्दीधारी भी करते हैं कमेंट

Tue, 12 May 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 12 May 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की तरफ से आयोजित कार्यशाला में पुलिस कर्मियों को ही उस वक्त असहज होना पड़ा जब छात्राओं ने कहा कि कई बार वर्दीधारी (पुलिस कर्मी) ही लड़कियों पर कमेंट करते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में वह किससे शिकायत करें। मंगलवार को कोटद्वार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की तरफ जीजीआईसी दुगड्डा में ‘मानव तस्करी और घरेलू हिंसा’  के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


कार्यशाला में  वक्ताओं ने कहा कि यदि उनके साथ कहीं कोई अभद्रता होती है तो वह इसकी तुरंत पुलिस को शिकायत करें। जिसपर कुछ छात्राओं ने कहा कि कई बार वर्दी वाले भी उनपर कमेंट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओें ने ऐसे कुछ मामले भी बताए। चौकी प्रभारी मोहम्मद यूनुस ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच की जाएगी। 

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं की तस्करी रोकने के लिए महिलाओं को खुद जागरूक होना पड़ेगा।  इस अवसर पर यूनिट के समन्वयक अमित सेमुअल, विद्यालय की प्रधानाचार्य डा मनोरमा ढौंडियाल सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed