फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   टेका-केवर्स मोटर मार्ग अवरूद्व, पैदल दूरी नाप रहे ग्रामीण

टेका-केवर्स मोटर मार्ग अवरूद्व, पैदल दूरी नाप रहे ग्रामीण

Wed, 05 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
टेका-केवर्स मोटर मार्ग अवरूद्व, पैदल दूरी नाप रहे ग्रामीण
पौड़ी। मंडल मुख्यालय पौड़ी से करीब नौ किमी दूर टेका-केवर्स मोटर मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हो गया। पानी के तेज बहाव से मार्ग का कुछ हिस्सा भी कट गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

केवर्स गांव निवासी हरेंद्र कुमार ने कहा कि मंगलवार रात हुई भारी बारिश के बाद मलबा आने से मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है, जिससे कफल गांव, बंगर गांव, कांडई मल्ली, तल्ली, पाली गांव, नलाई, दरखिल आदि गांवों के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मार्ग अवरुद्ध होने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित है। मार्ग में मलबा आने से लोगों को वाहन छोड़ कई किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी सुभाष कुमार व भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समस्या को देखते हुए जल्द मोटर मार्ग सुचारु किया जाए। वहीं दूसरी ओर खोड़ीखाल-डुगरी मोटर मार्ग भी मलबा आने से बंद हो गया। स्थानीय निवासी जसपाल सिंह नेगी व प्रेम सिंह ने बताया कि मार्ग में मलबा आने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed