{"_id":"5d066ea28ebc3e4e8276701a","slug":"15607026146-shrinagar-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिगों से काम कराने पर चार व्यवसायियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाबालिगों से काम कराने पर चार व्यवसायियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बाल श्रम के आरोप में शहर के चार व्यवसायियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों में नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया गया था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बीते 14 जून को बाल कल्याण समिति ने श्रम विभाग व पुलिस के साथ मिलकर शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी अभियान चलाया था। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में सात नाबालिग कार्य करते हुए पाए गए थे। हालांकि बाद में दो बच्चों ने अपनी अंक तालिकाएं समिति के समक्ष पेश की थी, जिससे स्पष्ट हुआ था कि उक्त बच्चे पढ़ाई करते हैं और अपने अभिभावकों के साथ यहां रह रहे हैं। छापे के दौरान मिले अन्य पांच नाबालिग बच्चों से प्रतिष्ठानों में काम कराए जाने के आरोप में शहर के चार व्यवसायियों के खिलाफ रविवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि बाल कल्याण समिति व श्रम निरीक्षक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष इंदू वशिष्ठ ने बताया कि नाबालिग बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कराया जा रहा है।
तीन दिन बाद टीम को आई बच्चों की याद
श्रीनगर। बाल कल्याण समिति व छापेमारी टीम को तीन दिन बाद प्रतिष्ठानों में काम करने वाले बच्चों की याद आई। 14 जून को टीम ने विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया था, लेकिन उस दिन टीम ने इन बच्चों को अपने संरक्षण में लेने के बजाय केवल फोटो व वीडियोग्राफी कर औपचारिकता पूरी कर ली। जब रविवार को बाल कल्याण समिति की टीम मुकदमा दर्ज करने कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने बच्चों के बारे में पूछा। तब एक बार फिर बाल कल्याण समिति व श्रम विभाग की टीम पुलिस के साथ बच्चों की तलाश में बाजार में घूमती रही । देर शाम बच्चों को तलाश कर लिया गया था।