{"_id":"59d5101c4f1c1b70548b5b37","slug":"151507135516-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन न होने पर मकान मालिकों पर 23.40 लाख जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सत्यापन न होने पर मकान मालिकों पर 23.40 लाख जुर्माना
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिला पुलिस ने किराएदारों का सत्यापन न कराने पर 249 मकान मालिकों पर 24.90 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। मकान मालिकों को जुर्माना कोर्ट में भुगतना होगा।
पौड़ी और कोटद्वार में मासूम बच्चियों के साथ दुराचार व दुराचार के प्रयास की घटनाओं के मद्देनजर जिला पुलिस ने बुधवार तड़के पौड़ी, कोटद्वार और श्रीनगर शहर में एक साथ किरादारों का सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान कोटद्वार में 124, श्रीनगर में 88 और पौड़ी शहर में 37 मकानों में किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर सभी मकान मालिकों पर जुर्माना लगाया गया। कोटद्वार में 12.40 लाख रुपये, श्रीनगर में 8.80 लाख रुपये और पौड़ी में 3.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसएसपी जगतराम जोशी ने बताया कि सत्यापन अभियान आज (बृहस्पतिवार) को भी चलाया जाएगा। लोग uttrakhand police mobile app को डाउनलोड कर किराएदारों और नौकरों का आनलाइन सत्यापन भी करा सकते हैं। एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा जिले में 1700 ठेली, रेहड़ी और टैक्सी चालकों का सत्यापन कर उन्हें परिचय पत्र जारी किए जा रहे हैं। परिचय पत्र उन्हें गले में लटकाकर रहना होगा।
कोटद्वार में 498 किरायेदारों का सत्यापन
कोटद्वार। शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर कोटद्वार पुलिस ने बुधवार तड़के आमपड़ाव, लकड़ीपड़ाव और गाड़ीघाट में 498 किराएदारों का सत्यापन किया। सत्यापन के बगैर किराए पर रखने वाले 124 मकान मालिकों पर दस हजार रुपये के हिसाब से 12.40 लाख रुपये का जुुर्माना ठोका गया। अभियान सीओ जोधराम जोशी के नेतृत्व में चलाया गया। इसके लिए पुलिस की दो टीमें तड़के से ही क्षेत्र में तैनात की गई, ताकि किराए पर रह रहे लोगों को मजदूरी और नौकरी पर जाने से पहले उनके घर में ही सत्यापन करवा लिया जाय। एक टीम की अगुवाई खुद सीओ जेआर जोशी कर रहे थे, जबकि दूसरी टीम की अगुवाई कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल और एसएसआई मो. युनूस कर रहे थे। बुधवार सुबह जैसे ही पुलिस दलबल के साथ आमपड़ाव, लकड़ीपड़ाव और गाड़ीघाट में सत्यापन के लिए पहुंची, लोगों में खलबली मच गई। अभियान में उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह नेगी, उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता, उपनिरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट, कलालघाटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक राठी, उपनिरीक्षक विनय मित्तल, बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी, उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल आदि भी मौजूद थे।