{"_id":"5a36a36a4f1c1bd0408bd685","slug":"131513530218-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। विवाह समारोह में एक व्यक्ति के सिर पर डंडे से वारकर उसकी हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे सीजेएम की अदालत में पेश किया जाएगा।
मामला 24 नवंबर 2016 का है। ब्लाक पाबौ के पालीगांव निवासी परमेंद्र सिंह की पुत्री के विवाह में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। इस दौरान इसी गांव के भूपेंद्र सिंह गुसाईं पुत्र सुरेंद्र सिंह ने मथिगांव निवासी रमेशचंद्र के सिर पर डंडे से वार कर दिया। रमेशचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दिन मृतक के परिजनों ने पटवारी चौकी पाबौ में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया। पटवारी ने भादंसं की धारा 302 में मुकदमा दर्ज किया, लेकिन राजस्व पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। दो अक्तूबर 2017 को मामला पुलिस को ट्रांसफर किया गया। मामले की विवेचना एसएसआई सुरेश सिंह को सौंपी गई। रविवार को पौड़ी के चौखंबा लॉज से सुबह 10 बजे आरोपी को दबोच लिया गया। एसएसआई सुरेश सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी को सीजेएम की अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में कांस्टेबल विपुल खंडूड़ी, दिनेश बिष्ट व प्रकाश रावत शामिल रहे।