फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   महिला से दुराचार के दोषी को दस साल की कैद

महिला से दुराचार के दोषी को दस साल की कैद

Tue, 24 Oct 2017 10:34 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
महिला से दुराचार के दोषी को दस साल की कैद
पौड़ी। महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण और दुराचार करने के दोषी को अदालत ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि पीड़िता को पांच लाख रुपये का विशेष मुआवजा भी दिया जाए।
विज्ञापन

मामला श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के पति ने 23 जुलाई 2016 को श्रीनगर थाने में पत्नी और पांच वर्षीय बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 22 अगस्त 2016 को पीड़िता और उसके पुत्र को सुभाष कॉलोनी, आदर्श नगर थाना बल्लबगढ़ (हरियाणा) से अभियुक्त दीपक के कब्जे से मुक्त कराया। दीपक मूल रूप से गांव अलिका, तहसील पलवल (हरियाणा) का रहने वाला है और पीड़िता के गांव के पास की सड़क पर जेसीबी चलाने का काम करता था। पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि 22 जुलाई को सुबह श्रीनगर पेट्रोल पंप के समीप दीपक उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बच्चे समेत अपहरण कर दिल्ली ले गया। बाद में दीपक ने अपने गांव के अलावा हरियाणा व राजस्थान में विभिन्न जगह महिला को जान से मारने की धमकी देकर दुराचार किया। पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर मामले को दुराचार, अपहरण और जान सेे मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में तरमीम करते हुए अदालत में चार्जशीट दाखिल की। अदालत में अभियोजन पक्ष ने सात गवाहों के साथ डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य पेश किए। इस पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंवर सेन की अदालत ने दीपक को विभिन्न धाराओं में 10 साल की सजा सुनाई। अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ता प्रेम बल्लभ पंत और राकेेश सामवेदी ने अदालत में केस की पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed