{"_id":"61b4a23c5d10ed0f6075d5c2","slug":"cricket-competition-going-on-at-nit-sports-ground-shrinagar-news-drn398447110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
श्रीनगर में भाजयुमो की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच में बल्लेबाजी करता खिलाड़ी
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन युवा मोर्चा इलेवन, प्रदीप इलेवन, बाबा इलेवन और काकू स्वीत इलेवन ने अपने-अपने मैच जीते।
भाजयुमो की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को चार मैच हुए। पहला मुकाबला बाबा इलेवन व सूरज रावत इलेवन के मध्य हुआ। सूरज इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सूरज इलेवन ने 8 ओवरों में 49 रन बनाए। आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबा इलेवन ने बिना किसी विकेट के नुकसान के छठवें ओवर में जीत दर्ज कर ली। बाबा इलेवन ने 10 विकेट से मैच जीता।
दूसरा मैच युवा मोर्चा इलेवन और आशीष उनियाल इलेवन के बीच हुआ। आशीष उनियाल इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। आशीष इलेवन ने युवा मोर्चा के समक्ष 10 ओवर में 78 रनों का लक्ष्य रखा। इसका पीछा करते हुए युवा मोर्चा की टीम ने 2 विकेट शेष रहते हुए जीत दर्ज की।
तीसरा मुकाबला प्रदीप राणा इलेवन व सुमित इलेवन के बीच खेला गया, प्रदीप इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सुमित के बल्लेबाजों ने प्रतिद्वंदी टीम के समक्ष 10 ओवर में 90 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में सुमित की टीम 10 ओवर में मात्र 48 रन ही बना सकी। प्रदीप ने 41 रन से शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन
दिन का अंतिम मुकाबला काकू स्वीत इलेवन और डांग इलेवन के मध्य खेला गया।। काकू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डांग ने 8 ओवर में 70 रन का लक्ष्य दिया। स्वीत ने 5 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से मैच जीत लिया।