फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Corporation made arrangements for bonfire and night shelter

Pauri News: निगम ने की अलाव व रैन बसेरे की व्यवस्था

Sat, 14 Dec 2024 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Corporation made arrangements for bonfire and night shelter

विज्ञापन
श्रीनगर। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ने से नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। यहां निगम द्वारा रैन बसेरे में पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ नगर क्षेत्र के 6 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। शीतलहर के चलने से अचानक बढ़ी ठंड बेघर व खानाबदोश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। ऐसे में निगम की ओर से ठंड से बचाव के लिए नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई। साथ ही सुभाष चंद्र छात्रावास में रह रहे अनाथ बच्चों को 83 कंबल स्वास्थ्य मंत्री के सहयोग से वितरित किए गए। सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी ने कहा कि सर्दियों को देखते हुए टीम का गठन किया गया है व सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

कर्मचारियों को अलाव जलाने के लिए उक्त स्थान तक लकड़ी पहुंचाने व जलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा निगम के रैन बसेरे में भी पर्याप्त रूप से रजाई, गद्दे, कंबल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। यहां रात को रहने वाले जरूरतमंद लोगों का पंजीकरण भी निगम द्वारा किया जा रहा है। कहा कि पराग क्षेत्र वासियों के द्वारा आंचल डेयरी के समीप अलाव की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई थी, शुक्रवार से यहां भी अलाव की व्यवस्था निगम द्वारा की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed