{"_id":"6905f4e13c6c9236210608a0","slug":"convocation-registration-from-november-3-fee-fixed-at-rs-1500-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-117975-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह : पंजीकरण तीन नवंबर से, शुल्क 1500 रुपये निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह : पंजीकरण तीन नवंबर से, शुल्क 1500 रुपये निर्धारित
Sat, 01 Nov 2025 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 01 Nov 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बारहवें दीक्षांत समारोह की विवि प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। दीक्षांत समारोह दिसंबर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। समारोह हाईब्रिड मोड (ऑफलाइन और ऑनलाइन) में आयोजित किया जाएगा।
गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. राकेश कुमार ढोडी के ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि दीक्षांत समारोह के लिए छात्र-छात्राएं तीन नवंबर से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 नवंबर निर्धारित की गई है। गढ़वाल विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के शैक्षणिक सत्र 2023-24 और 2024-25 के स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को ही समारोह में उपाधि प्रदान की जाएंगी। पीएचडी छात्र-छात्राओं जिनको एक नवंबर 2023 या उसके बाद डिग्री प्राप्त हुई हो और जिनकी मौखिक परीक्षा 15 नवंबर 2025 या उससे पहले आयोजित की गई है, उन्हें ही उपाधि दी जाएंगी। शैक्षणिक सत्र 2023-24 और 2024-25 के सभी विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक विजेताओं को भी दीक्षांत समारोह के दौरान व्यक्तिगत रूप से डिग्री और पदक प्रदान किए जाएंगे। बताया कि छात्र-छात्राएं गढ़वाल विश्वविद्यालय पोर्टल hnbgu.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुल्क प्रति उम्मीदवार 1500 रुपये निर्धारित किया गया है।