{"_id":"6782c8cf9ffa9747900bfdad","slug":"contractor-accused-employee-of-taking-bribe-pauri-news-c-5-1-gkp1010-592054-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ठेकेदार ने कर्मचारी पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ठेकेदार ने कर्मचारी पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप
विज्ञापन
पौड़ी। एक ठेकेदार ने मुख्यालय पौड़ी में सेवारत एक कर्मचारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। ठेकेदार ने मामले में विभाग के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। जबकि जबकि कर्मचारी ने ठेकेदार पर मारपीट व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए रिश्वत के आरोप को निराधार बताया है। साथ ही ईई को भी शिकायती पत्र भी सौंपा है। वहीं अधिशासी अभियंता ने मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
जिले के ग्रामीण निर्माण विभाग पौड़ी में सेवारत एक कर्मचारी पर एक ठेकेदार ने निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। प्रकरण से जुड़ा एक शिकायती पत्र व कर्मचारी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार जोशी ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक ठेकेदार का एक शिकायती पत्र मिला। पत्र में ठेकेदार ने क्षेत्र के विद्यालय भवन निर्माण को लेकर भुगतान किए जाने पर विभाग के एक कर्मचारी पर रिश्वत लिए जाने का आरोप लगाया है। ठेकेदार ने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया कि मामले में आरोपी कर्मचारी द्वारा भी एक शिकायती पत्र दिया गया है। कर्मचारी ने ठेकेदार पर उसके साथ मारपीट करने व दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। बताया कि आरोपी कर्मचारी ने रिश्वत के आरोपों को निराधार बताए हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया कि एई राजीव गर्ग के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। टीम को 15 दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि जांच रिपोर्ट सामने आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा