फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congressmen staged a protest demanding asphaltization of roads

सड़कों के डामरीकरण की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना

Thu, 12 Aug 2021 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Congressmen staged a protest demanding asphaltization of roads
क्षेत्र की सड़कों के डामरीकरण की मांग को लेकर कल्जीखाल के पैडुल में कांग्रेसियों ने डाटपुल पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल पड़ी हैं, लेकिन सरकार को ग्रामीणों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया जाता तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश सचिव कांग्रेस दीपक असवाल ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की सड़कों को सुधारने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार से लेकर प्रशासन ग्रामीणों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से जनता परेशान है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान अगरोड़ा संतोष बिष्ट, प्रधान जसपुर कुलदीप कुमार, महिला मंगल दल अध्यक्ष अंजना देवी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष विमल कुमार, मीरा देवी, भूपेंद्र सिंह, आशीष रावत, पूजा देवी, दीपा देवी, कविता देवी, झबरी देवी, दर्शन सिंह, गंगोत्री देवी, भीम सिंह और कुलदीप बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed