{"_id":"679918ff664a4d6c8909c299","slug":"congressmen-filed-a-complaint-in-the-police-station-against-the-accused-who-abused-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-605660-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कांग्रेसियों ने गाली गलोज करने वाले आरोपी के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कांग्रेसियों ने गाली गलोज करने वाले आरोपी के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश में की गई गाली गलौज की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआरआई दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को कांग्रेसी नेता रामलाल नौटियाल के नेतृत्व में कोेतवाली कीर्तिनगर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
कहा कि ऋषिकेश में चुनाव जीतने के बाद भाजपा के एक समर्थक ने क्षेत्र विशेष के लोगों को जो गालियां दी हैं, उसकी घोर निंदा करते है। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है। ताकि कोई और ऐसी हरकत न कर सके। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव मंगल मटियाल, मीनाक्षी पोखरियाल, अंजना कुंवर, प्रभु दयाल, उदय सिंह रावत व वीरेंद्र राणा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन