फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress suspends project work stop movement

कांग्रेस ने स्थगित किया परियोजना काम रोको आंदोलन

Tue, 05 Oct 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Congress suspends project work stop movement
नौ अक्तूबर को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग परियोजना से हो रही समस्याओं के संबंध में परियोजना प्रभावितों, आरवीएनएल और कंपनियों की ऋषिकेश में बैठक होगी। इसे देखते हुए कांग्रेस और परियोजना प्रभावितों ने उक्त तिथि तक परियोजना का काम रोको आंदोलन स्थगित कर दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर से ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक काम रोको आंदोलन शुरू हुआ था। 4 अक्तूबर को कांग्रेस ने व्यासी में प्रभावितों के साथ मिलकर परियोजना स्थल पर प्रदर्शन किया। मौके पर एसडीएम नरेंद्रनगर डीएस नेगी और आरवीएनएल के अधिकारी ओपी मालगुडी वार्ता करने पहुंचे। वार्ता के दौरान मालगुडी ने बताया कि कांग्रेस की ओर से दिए गए ज्ञापन व प्रभावितों की मांगों पर चर्चा के लिए 9 अक्तूबर को बैठक रखी गई है। बैठक में आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक, कंपनियों के एचआर व परियोजना प्रबंधक और प्रभावितों का प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। तब तक काम रोको आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना में ठेकेदार के माध्यम से वाहन अनुबंध पर रखे जा रहे हैं। अनुबंध 80 हजार रुपये का है लेकिन मात्र 40 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसी प्रकार 2200 लड़कों को रोजगार देने की बात की जा रही है। जिन लड़कों के नाम दिए गए हैं, वह उत्तराखंड से बाहर नौकरी कर रहे हैं। रोजगार के नाम पर बेवकूफ बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed