{"_id":"64a69e3025d355c0ab0c6f26","slug":"congress-protests-to-get-justice-for-ankitas-family-pauri-news-c-51-1-sdrn1019-666-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: अंकिता के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: अंकिता के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का धरना
Thu, 06 Jul 2023 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 06 Jul 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो
परिजन भी हुए शामिल, डीएम से की सरकारी वकील को हटाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। अंकिता के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी के नेतृत्व में कांग्रेसियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में अंकिता के माता-पिता भी शामिल हुए। इस दौरान परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर सरकारी वकील को हटाने की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि जल्द सरकारी वकील को नहीं बदला गया तो कांग्रेस प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेगी।
धरने में शामिल अंकिता की मां सोनी देवी व पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि लंबे समय से सरकारी वकील को केस से हटाने की मांग कर रहे हैं। मगर सरकार उनकी मांग को लगातार अनसुना कर रही है। डीएम को दिए ज्ञापन में परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता हत्याकांड से विशेष लोक अभियोजक को हटाने, दोषियों को जल्द फांसी देने, अंकिता के किसी एक परिजन को सरकारी नौकरी देने, इस केस में तथाकथित वीआईपी के नाम को सार्वजनिक करने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, नगर अध्यक्ष भरत सिंह, नवल किशोर, नीलम रावत, अनीता रावत, सरिता नेगी, संजना गुजराल, अंकित नौटियाल आदि शामिल रहे।