फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress came out in support of agitated pharmacists

आंदोलित फार्मासिस्टों के समर्थन में उतरी कांग्रेस

Thu, 30 Dec 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Congress came out in support of agitated pharmacists
श्रीनगर गोला पार्क में मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंकते बेरोजगार डिप्लोमा फार्मेसिस्ट व क? - फोटो : SHRINAGAR
फार्मासिस्टों की मांगों के समर्थन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। कहा कि प्रदेश सरकार फार्मासिस्ट के पदों को समाप्त कर प्रशिक्षित युवाओं को बेरोजगारी की लाइन पर खड़ा कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के गोला पार्क में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में फार्मासिस्टों एवं कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि फार्मासिस्ट गत पांच माह से पद सृजन और नियुक्ति की मांगों के लिए आंदोलित हैं, लेकिन सरकार और स्वास्थ्य मंत्री की ओर से उनकी मांगों की उपेक्षा की जा रही है। फार्मासिस्ट संगठन की प्रदेश संयोजक इंदु डंगवाल व सुनील ने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य मंत्री की उपेक्षा से फार्मासिस्ट परेशान है। इस मौके पर पूर्व सभासद सुधांशु नौडियाल, कांग्रेस मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, वाईएस पंवार, राजेश जुगरान, रघुवीर प्रसाद, मुकेश अग्रवाल, निशांत प्रताप कंडारी, नवीन चौहान, नरेश चंद्र पुरी, रचना पांडे, सिद्धार्थ रेखा रावत, मीना रावत, अंजू भट्ट, रेखा अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed