फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Conclusion of the Shrimad Bhagwat Katha with Havan and distribution of Prasad.

Pauri News: हवन एवं प्रसाद वितरण के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन

Tue, 30 Jun 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 30 Jun 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Conclusion of the Shrimad Bhagwat Katha with Havan and distribution of Prasad.
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बिलकेदार में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। मौके पर व्यास आचार्य मधुसूदन घिल्डियाल ने अंतिम दिवस की कथा में श्रीमद्भागवत के संदेशों का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान की भक्ति, सत्संग और सदाचार से ही मानव जीवन सफल बनता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। संवाद

------
हाईवे पर जगह-जगह फिर धंसने लगे हैं सीवर के चैंबर
श्रीनगर। नगर क्षेत्र में जगह-जगह हाईवे पर बने सीवर के चैंबर फिर धंसने लगे हैं। यह समस्या सबसे ज्यादा भक्तियाना में देखी जा रही है। पॉलिटेक्निक के सामने से लेकर एनआईटी तक कई स्थानों पर सीवर के चैंबर धंस गए हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। सबसे ज्यादा दिक्कत इससे दोपहिया वाहनों के लिए बनी हुई है। रविंद्र प्रसाद, संजय सिंह आदि समय रहते इन चेंबरों को ठीक कराए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

---
नर्सरी रोड पर नाले के ऊपर स्लैब डालने की मांग
श्रीनगर। नर्सरी रोड से गुजरने वाला नगर निगम का खुला नाला खतरे का कारण बना हुआ है। यह गहरा नाला ऊपर से खुला होने से वाहनों एवं राहगीरों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है। इसके अलावा नाले से गुजरने वाली गंदगी के कारण दुर्गंध एवं बीमारियों के फैलने की समस्या रहती है। कई बार स्थानीय लोगों की ओर से नगर निगम से इस नाले पर ऊपर से स्लैब डालकर बंद कराने की मांग की गई है। बावजूद स्थिति जस की तस है। जसवंत सिंह, रमेश आदि ने इस समस्या को गंभीरता से लेने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed