{"_id":"673881e4c0d5854697009c50","slug":"compensation-amount-distributed-to-the-families-of-the-deceased-and-the-injured-in-marchula-accident-pauri-news-c-51-1-sdrn1019-107034-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मरचूला हादसे के मृतकों के परिजनों व घायलों को बांटी मुआवजा राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मरचूला हादसे के मृतकों के परिजनों व घायलों को बांटी मुआवजा राशि
Sat, 16 Nov 2024 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। जिला प्रशासन ने मरचूला हादसे के मृतकों के परिजनों व घायलों को मुआवजा राशि वितरित की है। हादसे में जिले के 28 मृतकों के परिजनों को 1.12 करोड़ की मुआवजा राशि और 20 घायलों को 1-1 लाख की राहत राशि प्रदान की है। एम्स में उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है। जिनके परिजनों को जल्द ही मुआवजा राशि दी जाएगी।
अल्मोड़ा जिले के मरचूला में बीते चार नवंबर को एक बस हादसा हुआ था। हादसे में जनपद पौड़ी के 28 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोग घायल हुए थे। मृतकों के परिजनों को सड़क सुरक्षा निधि व मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा राशि जिला प्रशासन अल्मोड़ा से जिला प्रशासन पौड़ी को मिली है।
जिला प्रशासन पौड़ी ने मुआवजा राशि के वितरण को लेकर एसडीएम लैंसडौन व बीडीओ नैनीडांडा को जिम्मेदारी सौंपकर दिशा-निर्देश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने हादसे के मृतकों व घायलों को मुआवजा राशि वितरित की। जिलाधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने बताया कि प्रत्येक मृतक के परिजन को सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख व मुख्यमंत्री राहत कोष से दी गई। इसके अलावा घायल 20 लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1-1 लाख की राहत राशि दी गई।
विज्ञापन
वहीं एसडीएम लैंसडौन शालिनी मौर्य ने बताया कि एम्स में उपचार के दौरान दो घायलों की मौत हो चुकी है। मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान किए जाने को लेकर रिपोर्ट जिला प्रशासन पौड़ी को भेज दी गई है। मुआवजा राशि मिलने पर तत्काल परिजनों को प्रदान कर ली जाएगी।