{"_id":"5e0b816e8ebc3e879e19a1f9","slug":"committee-will-get-its-building-in-the-new-year-pauri-news-drn3312476177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए वर्ष में समिति को मिलेगा अपना नया भवन: रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए वर्ष में समिति को मिलेगा अपना नया भवन: रावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति को जल्द ही अपना नया भवन मिल जाएगा। समिति के कार्यालय का संचालन अभी तक किराए के भवन पर हो रहा है। समिति के बोर्ड ने प्रस्ताव पास कर अपनी भूमि पर जल्द बहुउद्देशीय कार्यालय बनाए जाने का निर्णय लिया है।
जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को यातायात से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डा. शिवानंद नौटियाल ने वर्ष 1972 में गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति का गठन किया। समिति के दो पेट्रोल पंप (पौड़ी व पाबौ) हैं। समिति की 35 बसें जनपद के विभिन्न रूटों पर यातायात सुविधा प्रदान करती हैं। समिति में वर्तमान में 288 सदस्य हैं और वार्षिक कार्य समिति की बैठक में नए सदस्य बनाए जाने को लेकर भी प्रस्ताव रखा है। हालांकि अभी समिति में सदस्यों को जोड़ने का कार्य ठप पड़ा है। मुख्यालय पौड़ी स्थित कार्यालय में समिति के अध्यक्ष संपत सिंह रावत का प्रबंधन कमेटी ने भाजपा के जिलाध्यक्ष चुने जाने पर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में सचिव रमेश चंद्र उप्रेती ने समिति के वार्षिक कार्यों की जानकारी दी। अध्यक्ष रावत ने कहा कि समिति पौड़ी में कोटद्वार रोड स्थित जमीन में पर जल्द ही अपना बहुउद्देशीय कार्यालय भवन बनाएगी, जिसके भूतल में पार्किंग, प्रथम तल में कार्यालय व द्वितीय तल में गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति जल्द ही नए सदस्य जोड़ने की मुहिम शुरू करेगी। संचालन सरस्वती नेगी ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मधु खुगशाल, समिति के उपाध्यक्ष मनोज गुर्साइं, नीरज चौहान, प्रेम भंडारी, आनंदमणि पोखरियाल, गौरव नेगी, जगमोहन पंवार आदि मौजूद थे।