फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Colleges will be opened in every development block of the state: Dr. Dhan Singh

प्रदेश के प्रत्येक विकास खंड में खोले जाएंगे महाविद्यालय: डाॅ. धन सिंह

Thu, 21 Nov 2024 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Colleges will be opened in every development block of the state: Dr. Dhan Singh

विज्ञापन
पौड़ी/थलीसैंण। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में उच्च शिक्षा परिषद की 11वीं बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के प्रत्येक विकास खंड में महाविद्यालय के खोले जाएंगे। यह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की पहली प्राथमिकताओं में शुमार है। कहा, महाविद्यालयों में 180 दिन अनिवार्य पठन- पाठन, पुस्तकालय में नि:शुल्क पुस्तकों का अध्ययन, खेल व एनसीसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। डाॅ. रावत ने कहा, महाविद्यालयों में प्रवेश, छात्रसंघ चुनाव, परीक्षाओं का सफल संचालन विवि की देखरेख में संपादित होंगे।

बृहस्पतिवार को आयोजित उच्च शिक्षा परिषद की बैठक में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में सोलर पैनल लगाए जाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन अनिवार्य रूप से होगा। जिसमें छात्र-छात्राओं के मनोभावों को प्राथमिकता दी जाएगी। छात्र-छात्राओं की अपनी-अपनी स्वरचित कविताएं, कहानियां, आलेख सहित अन्य साहित्य को शामिल किया जाएगा। कहा सरकार सभी अशासकीय महाविद्यालयों को राजकीय में विलय के लिए समुचित अवसर देगी।
विज्ञापन




कहा कि प्राइवेट एवं राजकीय कॉलेज टीचिंग शेयर के कार्यक्रम शुरू करेंगे। प्रत्येक विश्वविद्यालय में रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू होंगे, अब सभी को कॉलेजों का ऑडिट होगा, सरकार की तरफ से हर महाविद्यालय को 100 फीसदी पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि पूरा उच्च शिक्षा विभाग कंप्यूटराइज व डीजी लॉकर युक्त होगा। समर्थ पोर्टल शासन के मार्गदर्शन में निदेशालय एवं विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किया जाएगा। प्रत्येक छात्र-छात्राओं को एनएसएस, एनसीसी, रोबर रेंजर, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक कॉलेज अविभावकों के साथ शिक्षा की उन्नयन गोष्ठी आयोजित करेगा। उन्होंने कहा पीएम विश्वकर्मा योजना को विश्वविद्यालयों में बढ़ावा दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से स्थानीय लोगों को महाविद्यालय से जोड़कर कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक महाविद्यालय लेगा एक गांव व एक विद्यालय गोद

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा प्रदेश का प्रत्येक महाविद्यालय प्रशासन अपनी आसपास के एक गांव और राजकीय प्राथमिक विद्यालय को गोद लेगा। गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता और विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाए रखने के लिए कार्य किया जाएगा। सरकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन के लिए यह पहल कारगार साबित होगी। इस मौके पर प्रो. सुनील बत्रा, डॉ. डीएस बिष्ट, प्रो. सीएम एस रावत, डॉ. बीके, गिरीश चंद्र, पीएम नौटियाल, ब्योमकेश दुबे, डॉ. वीएन कला और डॉ. देवेंद्र भसीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed