फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   CM and Naithani targeted at NCC case

दिवाकर भट्ट ने एनसीसी अकादमी के मामले पर मुख्यमंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना

Mon, 06 Jan 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
CM and Naithani targeted at NCC case
श्रीनगर। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में शराब उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है। विकासखंड कीर्तिनगर के विभिन्न गांवों की पेयजल आपूर्ति के लिए बनी लक्ष्मोली-हडिमधार पंपिंग पेयजल योजना का पानी शराब की फैक्ट्री को देने से ग्रामीण बूंदबूंद पानी के लिए भटक रहे हैं, जबकि एनसीसी अकादमी को देवप्रयाग से मुख्यमंत्री के गृह जनपद में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को जीएमवीएन में पत्रकारों से बात करते हुए उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एनसीसी अकादमी को देवप्रयाग से अपने गृह जनपद में स्थानांतरित किया है। वह अपने गांव के नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री है। भट्ट ने एनसीसी अकादमी के विरोध में शुरू किए गए आंदोलन पर पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी पर भी निशाना साधा। कहा कि उनके कार्यकाल में एनसीसी अकादमी का शिलान्यास किया गया था। अगर एनसीसी अकादमी की विधिवत स्वीकृति थी तो सरकार के फैसले के खिलाफ पहले न्यायालय की शरण में जाना चाहिए था, जबकि आंदोलन शुरू करने से पूर्व देवप्रयाग ब्लाक के अलावा अन्य विकास खंडों के लोगों की राय लेनी चाहिए थी। भट्ट ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के प्रभावितों को बसाने व उनके लिए रोजगार की व्यवस्था भी की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार को पर्वतीय क्षेत्रों में भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर परिसीमन करने का सुझाव दिया। कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में पलायन से नगरीय क्षेत्रों की जनसंख्या में वृद्धि हुई है। भट्ट ने पलायन को रोकने के लिए सरकार से गांवों में व्यवस्था जुटाने को कहा। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर पक्षपातपूर्ण कार्य करने का भी आरोप लगाया, जबकि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना संचालक कंपनी पर प्रभावितों के साथ किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विजयंत सिंह निजवाला, ठेकेदार संघ के अध्यक्ष चिरंजीव पुंडीर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बुटोला, पार्टी के ब्लाक संयोजक रंजन रतूड़ी, गणेश भट्ट व ज्येष्ठ प्रमुख विपिन कंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed