Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Children are suffering from cough and cold, elderly people are suffering from heart disease.

Pauri News: बच्चों को हो रही खांसी जुकाम, बुजुर्गों को दिल की बीमारी

Thu, 23 Oct 2025 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 23 Oct 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
Children are suffering from cough and cold, elderly people are suffering from heart disease.
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। मौसम में बदलाव की वजह से बच्चों को खांसी, जुकाम व सांस की दिक्कतें हो रही हैं। वहीं बुजुर्गों में भी दिल की बीमारियां बढ़ने लगी हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। इमरजेंसी में हर दिन करीब 80 से 90 मरीज पहुंच रहे हैं।
त्योहारों के चलते अवकाश पर चल रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों का अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। चिकित्सकों की मानें तो पौड़ी व आसपास के इलाकों में जहां दिन में तेज धूप है, वहीं सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। मौसम में आए इसी उतार चढ़ाव से बच्चे और आम लोग बीमारी पड़ रहे हैं। बच्चों में जहां खांसी, जुकाम और सांस की दिक्कतें हो रही हैं। वहीं बुजुर्ग भी सीने में दर्द व दिल की बीमारियाें से पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन

ईएमओ डॉ. शाहरूख अली व सर्जन डॉ. मयंक चौहान ने बताया कि मौसमी बीमारियों के चलते हर रोज करीब 80 से 90 मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिनका उपचार इमरजेंसी में किया जा रहा है। बताया कि बीमारों में करीब 60 फीसदी बच्चे शामिल हैं। जबकि सीने में दर्द और दिल की बीमारियों के भी 3 से 4 मरीज पहुंच रहे हैं। बताया कि मौमस में बदलाव के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने लोगों को पोषणयुक्त आहार लेने व गर्म पानी इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed