फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Change in the date of Khel Mahakumbh

खेल महाकुंभ की तिथि में परिवर्तन किया जाए

Wed, 27 Nov 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Change in the date of Khel Mahakumbh
विकास खंड कीर्तिनगर का पांच दिवसीय खेल महाकुंभ 3 से 7 दिसंबर तक जीआईसी किलकिलेश्वर चौरास में आयोजित किया जाएगा, लेकिन इस दौरान छात्र-छात्राओं की राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं भी है। घोषित तिथि पर अभिभावकों ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

जीआईसी किलकिलेश्वर में 3 से 7 दिसंबर तक युवाकल्याण, शिक्षा, पंचायती राज व ग्राम्य विकास विभाग के सौजन्य से अंडर-12, 14,17 व 21 के छात्र-छात्राओं की ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। युवा कल्याण अधिकारी अजयपाल सिंह असवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए 30 नवंबर तक पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रतिभागियों को पंजीकरण आवेदन पत्र के साथ जन्मतिथि का प्रमाण एवं आधार कार्ड साथ लाना होगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता की तिथि घोषित होने पर स्थानीय लोगों सहित अभिभावकों ने आपत्ति जताई है। कांग्रेसी नेता रामप्रसाद नौटियाल ने कहा कि 4 से 8 दिसंबर तक पंजाब के संगरूर में छात्र-छात्राओं की राष्ट्रीय स्तर की स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं है, लेकिन ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताएं भी इसी दौरान आयोजित करवाई जा रही है। ऐसे में कई प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका नहीं मिल पाएगा। अभिभावक विजेंद्र सिंह, अमर सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ की तिथियों में परिवर्तन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed