फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Chakjaam done in Buakhal on Pauri-Kotdwar highway

चोरकंडी के ग्रामीणों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांकेतिक चक्काजाम

Fri, 13 Sep 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Chakjaam done in Buakhal on Pauri-Kotdwar highway
पौड़ी। जिले के खातस्यूं पट्टी स्थित चोरकंडी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड जांच की धीमी प्रगति पर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर सांकेतिक चक्काजाम कर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एएसपी पौड़ी ने ग्रामीणों को 15 दिन के भीतर जांच में प्रगति लाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही राजमार्ग पर यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

मुख्यालय पौड़ी से करीब पांच किमी दूर स्थित पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुआखाल में चोरकंडी गांव के ग्रामीणों ने सांकेतिक चक्काजाम किया। डेढ़ घंटे के इस चक्काजाम में लोगों ने दोहरे हत्याकांड की जांच में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर मृतक धीरज के पिता सते सिंह, मृतक रूप सिंह की पत्नी रीना देवी ने कहा कि गांव को दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड में आरोपी अजीत के माता-पिता शामिल हैं। उन्हें पहले राजस्व पुलिस बचाने में जुटी थी। अब रेगुलर पुलिस भी उन्हें बचा रही है। उन्होंने कहा कि घटना को करीब डेढ़ माह हो चुके हैं, लेकिन अभी तक मामले में ठोस प्रगति नहीं हुई है। कहा कि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में मामले की जांच में तेजी लाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, लेकिन वहां भी उन्हें कोरा आश्वासन ही मिला। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र शाह, पूर्व प्रमुख कोट नवल किशोर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि दोहरा हत्याकांड मामला हृदयविदारक व गंभीर है। इसकी जांच जल्द से जल्द की जानी चाहिए। एएसपी पौड़ी प्रदीप कुमार राय ने ग्रामीणों को मामले में 15 दिन के भीतर ठोस व सकारात्मक जांच होने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर निवर्तमान ग्राम प्रधान चोरकंडी पंचू देवी, चौंदकोट युवा संगठन के अध्यक्ष विकास पांथरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता आलोक चारु, भगवान सिंह रावत, प्रदीप सिंह सहित चोरकंडी व आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।
विज्ञापन

सतपुली थानाध्यक्ष करेंगे अब मामले की जांच
पौड़ी। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि जिले के खातस्यूं पट्टी स्थित चोरकंडी गांव के दोहरे हत्याकांड की जांच अब सतपुली थानाध्यक्ष करेंगे। इससे पहले मामले की जांच कोतवाल पौड़ी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
पौड़ी। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने चोरकंडी गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में मौजूद नए जांच अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान कोतवाल पौड़ी लक्ष्मण सिंह कठैत, नवनियुक्त जांच अधिकारी थानाध्यक्ष सतपुली त्रिभुवन सिंह रौतेला भी मौजूद रहे।
कब क्या हुआ
23 जुलाई- जिले के चोरकंडी गांव के एक रसोईघर में दो अधजले शव हुए बरामद।
24 जुलाई- चोरकंडी गांव के दोहरे हत्याकांड के आरोपी को राजस्व पुलिस ने किया गिरफ्तार।
01 अगस्त- चोरकंडी गांव के दोहरे हत्याकांड की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी। कोतवाल पौड़ी बनाए गए जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed