फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   CEO banned the salary of two teachers

सीईओ ने लगाई दो शिक्षिकाओं के वेतन पर रोक

Thu, 10 Feb 2022 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
CEO banned the salary of two teachers
विकास खंड कोट के प्राथमिक विद्यालय कोट में सेवारत दो अध्यापिकाओं की विद्यालय प्रबंधन व शिक्षण में लापरवाह कार्यशैली सामने आई है। इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद्वाज ने दोनों अध्यापिकाओं के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीईओ कोट ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। सीईओ ने बताया कि प्रधानाध्यापिका जयंती भट्ट व सहायक अध्यापिका रश्मि वर्मा सेवारत हैं। विद्यालय में 18 बच्चे अध्ययनरत हैं, जिनमें करीब 10 बेटियां हैं। विद्यालय में तीन शौचालय हैं, लेकिन सभी में ताला लगा है। ताला खुलवाने पर सभी शौचालय बहुत गंदे पाए गए। छात्राओं ने बताया कि वह खुले में ही शौच जाती हैं। सीईओ ने बताया कि विद्यालय भवन में रंग-रोगन नहीं मिला, पेयजल की कोई व्यवस्था भी नहीं मिली। सीईओ ने बताया कि जीआईसी मसाणगांव के निरीक्षण में पाया गया। कहा कि यूपी निर्माण निगम को कड़ी चेतावनी देते हुए जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। सीईओ ने इसके अलावा राप्रावि घोड़ीखाल, राउप्रावि घोड़ीखाल, जीआईसी कंडारा, जीआईसी कोट, राकउमावि कोटसाड़ा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed