फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Cases of harassment from minor are increasing, parents should be vigilant

नाबालिग से बढ़ रहे उत्पीड़न के मामले, अभिभावक बरतें सतर्कता

Mon, 06 Dec 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Cases of harassment from minor are increasing, parents should be vigilant
एसएसपी पी. रेणुका देवी ने जिले में नाबालिग बेटियों के साथ बढ़ती यौन उत्पीड़न की घटनाओं को चिंतनीय व गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि नाबालिग से यौन उत्पीड़न, बच्चों को जन्म देना, नवजात झाड़ी में मिलना आपराधिक घटना के साथ एक बड़ी विकृति की ओर संकेत दे रहा है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने नाबालिग बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। एसएसपी ने कहा कि पुलिस, परिवार व समाज इन अपराधों पर सामूहिक जिम्मेदारी के साथ नियंत्रण पा सकता है।
विज्ञापन

पौड़ी मुख्यालय में सोमवार को एसएसपी पी. रेणुका देवी ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि जिले में नाबालिग बेटियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो चिंता का विषय है। जिले में ज्यादातर घटनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में सामने आ रही हैं। बताया कि वर्ष 2019 में जिले में पोक्सो के तहत 19, 2020 में 14 और 2021 में 15 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होना, नवजात को जन्म देने की घटनाएं हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। नाबालिग की फोन, सोशल मीडिया की गतिविधियों की निगरानी भी करें। एसएसपी रेणुका देवी ने बताया कि जिले के प्रत्येक थाने में महिला सेल गठित की गई है, जो गांव-गांव जाकर महिला और बाल अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

महिला अपराध
मामले 2019 2020 2021
हत्या - 03 0 01
दुष्कर्म- 14 13 17
सीलभंग- 22 17 14
अपहरण- 04 11 17
दहेज हत्या- 01 01 03
दहेज उत्पीड़न- 11 14 31
छेड़छाड़- 00 01 03
चेन स्नेचिंग- 00 00 02
अन्य अपराध- 31 24 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed